झरिया । रविवार को विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल झरिया नगर द्वारा गीता जयंती के शुभ अवसर पर देशबंधु झरिया में कार्यक्रम रखा गया है । इसके लिए रविवार को 12 बजे जामाडोबा, फुसबंगला,बनियाहिर, इन्द्राचौक होते हुए झरिया देशबंधु कार्यक्रम स्थल के लिए दोपहर 12 बजे शोभा यात्रा निकला जाएगा। अतः आप सभी से आग्रह है कि अपने अपने बस्ती से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अपने एकता का परिचय दे।
