कतरास । शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 बजे धर्माबाँध ओपी क्षेत्र का बाबूडीह गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा । जहां चार वाहनों पर सवार होकर आए अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी । साथ ही साथ सुभाष सिंह के स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच 10 सीए – 69 72 जो घर के पास कड़ी थी उसमें आग लगा दिया । अपराधियों ने धर्माबांध ओपी क्षेत्र के सूर्याडीह बाबूडीह में सुभाष सिंह के आवास को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दिया । इसके बाद फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने लगे और एकजुट हुए । ग्रामीणों को आता देख सभी अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए । इसके बाद ग्रामीणों ने कार में लगी आग को बुझाया । मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग किया है । वही मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत किया है । मौके से ओपी प्रभारी ने तीन खोखा बरामद किया है । घटना को लेकर कई तरह की चर्चाए हो रही है । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कई बिंदुओं पर जांच कर रही है ।
