झरिया । शनिवार को लोदन ओपी क्षेत्र के चार नंबर में पिट वाटर को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गया। इस दौरान दोनों ओर से ईट – पत्थर चलने लगे और जमकर लाठियां भी चली । मामले को लेकर बताया जाता है कि बंद लोदना रेलवे स्टेशन के समीप चार नंबर में पिट वाटर को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया । जिसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी । आपको बता दे की पिट वाटर का जो पाइप कनेक्शन है वो लोदना चार नम्बर से होकर गया है, पाइप कनेक्शन में लीकेज है, एक पक्ष के लोग लीकेज को बंद करवाना चाह रहे थे, वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे थे । फिर तू-तू , मैं- मैं से यह मामला शुरू हुआ जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया । दोनों ओर से हुई जमकर मारपीट के बाद घटना में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है । वहीं घटना के बाद भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष लोदना ओपी पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे हैं । वहीं घायल एक युवक को नाक में चोट लगी है जिसे इलाज के लिए झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है ।
