धनबाद । शुक्रवार की शाम को को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह मोड़ के समीप अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए घायल व्यक्ति को असर्फी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चेतन साव नामक व्यक्ति को घर के समीप ही गोली मारी गई है । बताते चले कि चेतन साव छड़, सीमेंट बेचने का कारोबार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *