झरिया । लोदना ओपी क्षेत्र  के कुजामा देव प्रभा आउटसोर्सिंग विस्तारीकरण के दौरान परियोजना मे मंगलवार को हैवी ब्लास्टिंग से कुजामा मधुबन बस्ती व कुजामा कोलियरी धौडा के  घरों  पर पत्थर गिरने  से एक महिला मुनीया खातुन 40 वर्ष  चोटिल  हो गया, घरों व  सडक के बिचो बिच दरार पड  गया  जीसको लेकर , आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले परियोजना के काम ठप दिया,जीससे परियोजना से कोयला व ओबी डिसपैच बाधित हो गया, सुचना पाकर प्रबंधन व सीआईएसएफ जवानों पहुंच गये, ग्रामीणों  बेहतर पुर्णवास हैवी ब्लास्टिंग नहीं करने को लेकर हंगामा करने लगे, हंगामा को देखते प्रबंधन पिछे हट गया, भाजपा झरिया विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर जनता श्रमिक संघ क्षेत्रीय सचिव शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू  ,रविकांत पासवान  व वार्ड 47 के निवर्तमान पार्षद  संजय कुमार यादव पहुंचे,  ग्रामीणों के  सर्मथन किया मामले के  जानकारी लिया, ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना हैवी ब्लास्टिंग के सभी घरो मे कंपन होती, डर से बाल बच्चों को लेकर बाहर हो जाते है, परियोजना पत्थर धरो पर गिरता है, धरो व सडक मे दरार पड़ गया था, जान जोखिम में डाल कर रहने मे मजबूर हैं ,प्रदूषण से त्राहिमाम है,  सुचना पाकर  एजीएम मो परवेज आलम व डीके सिंहा पहुंचे, नेताओं से वार्ता किया  इस दौरान निवर्तमान वार्ड 47 पार्षद व सह जश्रसं नेता कहा कि किसी भी हाल मे ग्रामीणों को डर धमाका कर परियोजना नहीं चलने नहीं दिया जाएगा, जनता का सुरक्षा स्वरपरी है,  आवास शिफ्टिंग चार्ज बीस हजार के बजाय एक लाख देने होगा, जीस पर फीलहाल हैबी ब्लास्टिंग नहीं करने के प्रबंधन ने  लिखित  आश्वासन दिया, अन्य मुद्दों पर जल्द विचार विर्मश किया  जाएगा. इस दौरान बीसीकेयू के राजेंद्र पासवान  भाकपा माले के सपन पासवान भी थे, आठ घंटों बाद परियोजना का  शुरू हुआ. मौके पर आशु हरिजन, पप्पू पासवान, संजय निषाद, मो फारुक, बिक्रम कुमार श्रवण चौधरी  आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *