निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज दिनांक 18 नवम्बर 2024 को एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग सभागार में सामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा अभिजित सिंह, सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र महिंदर पाल की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पोलिंग पर्सनल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों विधानसभा 08 नाला एवं 09 जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान केंद्र के साथ टैग कर अंतिम रेंडमाइजेशन किया गया।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
