निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने जामताड़ा स्थित जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का जो प्रोटोकॉल है महिला अपमान का, उसे धरातल पर लागू करने का कार्य इरफान अंसारी बखूबी कर रहे हैं। ठीक उसी प्रकार, जैसे 10 अक्टूबर 2017 को बड़ोदरा की रैली में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बहन-बेटियों के वस्त्रों पर अभद्र टिप्पणी की थी। कांग्रेस की पुरानी नीति “बलात्कार हम हैं” का पालन करते हुए इरफान अंसारी अक्सर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते रहे हैं। कभी सीता सोरेन जी को ‘रिजेक्ट माल’ कहते हैं, कभी योग करने पर अंग प्रदर्शन का आरोप लगाते हैं, तो कभी अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों की तुलना सड़क से कर देते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इरफान अंसारी अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें, क्योंकि जामताड़ा की जनता अब जागरूक हो चुकी है। इस बार जामताड़ा की बेटी सीता सोरेन इरफान अंसारी के राजनीतिक अंत का संकल्प ले चुकी हैं।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि जामताड़ा के लोगों को केवल और केवल लूटने का काम इरफान अंसारी ने किया है। इसका परिणाम यह हुआ कि आज जामताड़ा के युवा साइबर क्राइम की ओर बढ़ते जा रहे हैं। इरफान अंसारी ने युवाओं को रोजगार देने के बजाए उन्हें अशिक्षा और बेरोजगारी की ओर धकेला है। अब जबकि उनकी राजनीतिक पारी समाप्ति की ओर है, उन्हें कांग्रेस के ‘सम अंकल’ की जलेबी की फैक्ट्री में नौकरी के लिए तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इरफान अंसारी में थोड़ी भी शर्म बची हो, तो वे घुसपैठियों को लात मारकर बाहर निकालें। हमारे घर में अगर कोई चोर घुस जाए तो हम उसका स्वागत नहीं करते, बल्कि उसे बाहर निकाल फेंकते हैं। झारखंड भी हमारे लिए घर के समान है, और भारतीय जनता पार्टी इस घर को घुसपैठियों से मुक्त कराने का हरसंभव प्रयास करेगी।
महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वप्रथम है और कोई भी महिला अपमान हमें स्वीकार नहीं। आगे उन्होंने कही की झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने केवल महिलाओं को ठगने का काम किया है। अब तक झारखंड में एक महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है। 90% पुलिस स्टेशनों में महिला उप निरीक्षक तक नहीं हैं। राज्य में 16,162 महिला उत्पीड़न के मामलों में से 8,000 से अधिक मामलों की जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है। वर्ष 2022 में कई पॉक्सो एक्ट के अपराधियों को रिहा कर दिया गया। संथाल की बेटियों को डायन के नाम पर मारा जा रहा है। फूलो झानो योजना को ठंडे बस्ते में डालकर महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस निकम्मी सरकार के रहते हर 6 घंटे में एक बेटी के साथ बलात्कार की घटना हो रही है। रजिया नाज ने कही की
बेटियों की सुरक्षा केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इस बार जामताड़ा की जनता सीता सोरेन को पूर्ण समर्थन देगी और इस महिला विरोधी, निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। जामताड़ा की बेटियों का समर्थन, सीता सोरेन का संकल्प: एक नए झारखंड का निर्माण होगी। इस दौरान प्रेसवार्ता में मुख्यरूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्य एवं भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार उपस्थित रहे।
