निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्थानीय पार्टी कार्यालय में परिवर्तन चौपाल कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया ल। इस कार्यक्रम को भाजयुमो जामताड़ा जिला के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज व प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन शुभम साहू ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इस झारखंड विधानसभा के चुनाव में हेमंत सरकार ने जो इस प्रदेश के युवाओं के साथ जो वादा खिलाफी किया है पहले दिन से युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है उनके सपने का रेट लगाने का काम किया है उसके खिलाफ इस विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के 4400 से ऊपर जो पंचायत है सभी पंचायत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तरफ से परिवर्तन चौपाल लगाने का हम सपने निर्णय लिया है।
आज जामताड़ा जिला के जामताड़ा विधानसभा के ज्येष्ठयश्रेष्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके हम लोगों ने तय किया कि जो हमारे यहां सभी पंचायत व सभी वार्ड में परिवर्तन चौपाल के माध्यम से इस प्रकार से पूरे प्रदेश के युवाओं के साथ जो वादा खिलाफी हुई है इसको लेकर हम लोगों ने तय किया है कि सरकार का पोल खोलेंगे परिवर्तन चौपाल लगाकर हम लोग गांव गांव जाएंगे पंचायत पंचायत जाएंगे वार्ड वार्ड जाएंगे और इस सरकार के चाल और चरित्र समाज के सामने उजागर करने का काम करेंगे। और साथ ही हमारा जो घोषणा पत्र आया है। उसमें हम क्या दे रहे हैं और हेमंत सरकार ने क्या वादा खिलाफी किया है इन दोनों विषयों को हम उनके समक्ष रखेंगे और लोगों को बताने का काम करेंगे और इस प्रदेश में 13 तारीख और 20 तारीख को जो मतदान होने वाला है और आने वाला जो समय होगा और बीजेपी के सरकार बन रही है। और यहां से जो भ्रष्ट विधायक है जो कभी भी इस प्रदेश के युवाओं के ऊपर उनके आंदोलन के ऊपर एक सवाल उठाते हैं और उसे सवाल का भी जवाब उनका इस चुनाव में मिलेगा बीजेपी की सरकार आ रही है और 13 व 20 तारीख को इस प्रदेश की जनता इवीएम के माध्यम से कमल का बटन दबाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। इसी बीच प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि आज सरकार को बने 5 साल पूरे हो गए हैं लेकिन युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं यहां के युवाओं के साथ वादा खिलाफी हुआ है यहां के बेरोजगार युवाओं को ₹5000/₹7000 बेरोजगारी भत्ता देने का जो वादा किया था उसको इस सरकार ने पूरा नहीं किया। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जामताड़ा जिला के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि सरकार को बने 5 साल हो गए लेकिन यहां के युवा रोजगार को लेकर दर-दर भटकते रहे लेकिन एक भी युवाओं को रोजगार नहीं मिला। मौके पर जामताड़ा विधानसभा के सभी पंचायत व वार्ड के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण के साथ सुनील अग्रवाल, कमल गुप्ता, रजीव पटेल, सजल दास, अनिकेत शर्मा व अन्य मौजूद थे।
