निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी को जीत दिलाने का दावा इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया है। आज दुमका रोड स्थित जेएमएम पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बैठक कर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर इरफ़ान अंसारी को फिर से जिताने एवं हेमंत सोरेन को फिर एक बार मुख्यमंत्री बनने को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी भी मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। बैठक में विधानसभा चुनाव पर गठबंधन ने जीत का दावा किया है। बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मां गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी को एक सुर में जीत का दावा किया।
मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अंसारी ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा में गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन सशक्त और मजबूत है। इस दौरान नेताओं ने बीजेपी और एनडीए की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा विकास की मुद्दा पर चुनाव नहीं लड़ती है। वहीं जे एम एम के उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे ने कहा कि हमलोगों ने आज अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया है। जिसमें अपने गठबंधन के प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। इस मौके पर प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, अशोक मंडल, आनंद टुडू, अनिता टुडू, मेरी मरांडी, सागिर ख़ान, साकेत सिंह, बिनोद क्षत्री, देवीशन हांसदा, बिष्णु मुर्मू व अन्य सैंकड़ों गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाईट 1: डॉक्टर इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी
बाईट 2: रविन्द्र नाथ दुने जे एम एम उपाध्यक्ष जामताड़ा
