निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीते सोमवार देर शाम को मिहिजाम नगर के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस, जे एम एम, राजद महागठबंधन की बैठक कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे। वहीं जे एम एम के जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव व राजद के उपाध्यक्ष शामिल हुवे। वहीं मौके पर सैंकड़ों की संख्या में महागठबंधन की कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में महागठबंधन ने घंटों विचार विमर्श कर जामताड़ा विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार किया है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुवे इरफान अंसारी ने कहा कि दुमका से लूईस मरांडी और जामताड़ा नाला से सत्यानंद झा बाटुल ने बीजेपी को बाईं बाई कर दिया है। लूईस मरांडी ने तो झामुमो का दामन थाम लिया है। जिनकी सराहना इरफान अंसारी ने किया है।

वहीं सत्यानंद झा का हवाला दे इरफान ने बीजेपी पर हमला किया है। कहा है की जीवन के अंतिम समय में धोखा देने वाली पार्टी बीजेपी है। जामताड़ा से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन से कहा कि भाजपा नही जाना था, अपने परिवार में रहकर परिवार के सदस्यों के सेवा करना चाहिए था। भाजपा आदिवासियों का दुश्मन है। ए आई एम आई एम चीफ़ असादुदीन ओवैसी को एनडी गठबंधन का हिस्सा बनने का इरफान अंसारी ने सुझाव दिया है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक कहा कि झारखण्ड कोयला, पत्थर की खदानें बिक चुकी है। विधायक ने कहा अभी सरकार नही बनी है और झारखण्ड की खदानों की बोली लग चुकी है। इसके बाद मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो यहां की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं उनको भाजपा सामने ला सकती है, और एक विकल्प के रूप में असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्व शर्मा को मुख्यमंत्री बना सकती है। इसलिए झारखण्ड की जनता से अपील है महागठबंधन की सरकार बनाये जिसका मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन होंगे। इस मौके पर दानिश रहमान, आनंद जैन, कपूर तिवारी, कामेश्वर तिवारी, प्रकाश दुबे, सुबोध ओझा, परवेज रहमान, बेबी पासवान, बंटू आइजक, मदन मरांडी, शिद्धू, पवन बर्मा, करू यादव समेत सैकड़ो की संख्या में महागठबंधनके कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *