निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बीते माह 30 सितंबर को करमाटाँड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गबड़ा पुल से करीब 500 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से 2 लाख 30 हजार रुपय लूट का अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसके बाद शिकायत कर्ता ने करमाटांड़ थाना में मामला दर्ज कराया। इस संबंध में करमाटाँड़ थाना कांड सं0- 123/2024 दिनांक 01.10.2024 धारा 310 (2) BNS अंकित किया गया। जिसके आलोक में अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने एक छापामारी दल का गठन किया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा विकास आनंद लागुरी, पुलिस निरीक्षक नारायणपुर प्रभाग, पु०नि० सह थाना प्रभारी जामताड़ा थाना, थाना प्रभारी करमाटाँड़ थाना, एवं अन्य पुलिस कर्मी के साथ छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम में मिहिजाम थाना क्षेत्र से एक अपराधी को पकड़ा गया तथा पकड़ाये एक ब्यक्ति के द्वारा उक्त कांड संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों का नाम उजागर हुआ बारी-बारी छापामारी कर सभी कांड में संलिप्त अन्य चार अपराधकर्मियों को जामताड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गायछांद, नारोडीह से सभी अपराधकर्मियों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही पर घटनास्थल के पास से धान के खेत में एक देशी कट्टा जिसमें एक जिंदा कारतुस लोड तथा उसके बगल में एक जिंदा कारतुस को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। कांड में शेष बचे एक अपराधकर्मी को मुंगेर नया बाजार जिला-मुंगेर से गिरफ्तार किया गया। जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त

  1. संजीत कुमार उम्र 43 वर्ष पिता-कार्तिक दास, सा०-नया गांव ब्लॉक के पास जिला-मुंगेर (बिहार), 2. राहुल मोहली उम्र 24 वर्ष पिता-जियाराम मोहली पता-गायछान्द, थाना-जामताड़ा, 3. सफिक अंसारी पिता-अताउल अंसारी सा०-नड़ाडीह, थाना-जामताड़ा, 4. टिपु सुलतान उम्र 33 वर्ष पिता-अनवर हुसैन, पता-पियालसोला, थाना-मिहिजाम, 5. बिटु गुप्ता उम्र 24 वर्ष पिता-बबलु गुप्ता, सा०-सरकार बांध थाना-जामताड़ा, 6. गोपाल उम्र 27 वर्ष पिता-बिन्देश्वरी दास पता-मुस्तफाचक, थाना-नया राम नगर जिला-मुंगेर (बिहार) शामिल है। वहीं इनलोगों के पास से (1) घटना में प्रयुक्त लाल ग्लैमर, (2) घटना में प्रयुक्त प्लैटीना, (3) लूट के पैसे से खरिदे गये नया बजाज प्लसर मोटरसाईकिल, (4) देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस बरामद की गई। छापामारी दल में 1. अनुमंडल पुलिस पदा० जामताड़ा, 2.पु०नि० सह थाना प्रभारी जामताड़ा
  2. पुलिस निरीक्षक नारायणपुर प्रभाग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *