निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंद किशोर झा ने की। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्र महामंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी रामनरेश तिवारी, प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल उपस्थित रहे। वही बैठक में किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्र महामंत्री राम नरेश तिवारी ने केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला और किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कृषि क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और किसानों के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। वही प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि यहां की राज्य सरकार यहां के किसान भाइयों को छलने का काम कर रही है। क्योंकि यह सरकार अपने 5 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन राज्य के किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है। और यदि किया है तो कोई भी एक योजना का नाम बता दे जो किसानों के लिए हित में किया हो। यह सरकार अपने पूंजी अर्जित करने में पूरे 5 वर्ष बिता दिए उन्हें राज्य के किसानों से कोई लेना-देना नहीं रहा। इसके अलावे उन्होंने राज्य अस्तर पर चल रहे योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी और किसानों को आश्वस्त किया कि भाजपा किसान मोर्चा उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा। उन्होंने किसानों को जागरूक करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन करते हुए कहां की भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों के हित की रक्षा के लिए कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वह एग्जिट होकर भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। मौके पर सुनील हाँसदा, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री मोहन शर्मा तथा राजेश यादव, मिडिया प्रभारी आभा आर्या, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गीता मंडल, धनंजय मंडल , भीम महतो , गौर बावरी, डब्लू मिश्रा, रोटू दास, नरेश बर्मन, रंजीत राणा, भीम महतो, उदय मंडल, मनोज दे, प्रदीप मंडल, कैलाश भंडारी , सुनील मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *