निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिला के 108 एंबुलेंस कर्मी 16 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसको लेकर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सोमवार को सिविल सर्जन जामताड़ा को एक ज्ञापन सौंपा था। एंबुलेंस कर्मियों ने कहा है कि 108 एंबुलेंस के तहत ईएमटी व पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में चल रही कंपनी के द्वारा सितंबर महीना का मानदेय भुगतान नहीं कराया गया है। इसके पूर्व में चल रही कंपनी जेडएचएल के द्वारा दो महीने का मानदेय भुगतान नहीें किया गया। जब भी सरकार द्वारा परिचालन के लिए नई कंपनी को टेंडर देने के कारण हमेशा कर्मियों का मानदेय नहीं मिलने की समस्या आ रही है। जो भी नई कंपनी आती है, ट्रेनिंग फिस के नाम पर मनमानी पैसा मांगा जाता है। जिससे कर्मियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कर्मियों का कहना कि सभी कर्मचारियों को एनआरएचएम से स्थायी किया जाए तथा एनआरएचएम से भुगतान किया जाए। सभी कर्मचारियों का बकाया पूरी मानदेय का भुगतान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *