रामावतार स्वर्णकार
हज़ारीबाग /इचाक :जवाहर नवोदय विद्यालय बोन्गा की छात्रा मानसी प्रिया ने नीट यूजी परीक्षा 2024 मे सफलता हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया। मानसी प्रिया का चयन एमबीबीएस के लिये प्रथम राउंड की कौन्सेलींग मे शहीद निर्मल महतो मैडिकल कॉलेज, धनबाद मे हुआ है। मानसी प्रिया को सीएमएल रेंक 230 एवं केटेगरी रेंक 51 प्राप्त हुआ है।
बचपन से मेघावी मानसी प्रिया आई.एस.सी. 2023 बैच की सीबीएसई की विद्यालय टॉपर थी। पिता मनीष कुमार, प्राचार्य आदर्श इंटर कॉलेज इचाक के मार्गदर्शन मे दक्षिणा फाऊंडेशन, पुणे, महाराष्ट्र भारत सरकार की संस्था मे तैयारी की। और नीट की परीक्षा मे सफलता हासिल कर अपने गाव हदारी, प्रखंड और जिले का नाम रौशन किया. मानसी प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया. उसने बताया कि मेरे पिता कि इच्छा है कि मै डॉक्टर बनकर गरीबों कि सेवा करूँ. मानसी की सफलता पर पर विद्यालय, प्राचार्य, शिक्षकगण, पिता मनीष कुमार, माता ममता मेहता, चाचा मनोज कुमार, कैलाश कुमार,जीवन कुमार, दादा चन्द्रीका प्रसाद मेहता,दादी गीता देवी ने हर्ष वयक्त किया है।
