प्रतिनिधि
हज़ारीबाग । जिले के इचाक प्रखंड क़े अंतर्गत जमुआरी गांव में बना 70 लाख का पीसीसी पथ बारिश में बह गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पथ निर्माण के बाद पथ के दोनों तरफ मिट्टी का भराई नहीं किया गया था. जिससे बारिश क़े पानी की तेज बहाव से पथ के नीचे से मिट्टी का कटाव होता रहा. जिसकी अनदेखी संवेदक ने किया. जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग क़े डीएमएफटी मद से लगभग 70 लाख की लागत से बने इस पीसीसी पथ की लम्बाई लगभग एक किमी से अधिक है. जो गांव के मदन पाण्डेय के घर से जमुआरी डैम क़े मुहाना होते हुए दो मुहाना (शमशान घाट ) तक जाती है. पथ का शिलान्यास गत वर्ष 25 दिसम्बर को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया था. भ्रष्टाचार का आलम ये है की पथ निर्माण को अभी एक वर्ष भी पुरे नहीं हुए और पथ जहाँ तहां टूट गया. जिसपर पैदल भी चलना मुश्किल है. पथ के टूटने से ग्रामीणों के समक्ष अपने खेत जाने और श्मशान घाट जाने में काफी परेशानी होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *