निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 09 अक्टूबर को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के क्रम में जामताडा जिलान्तर्गत चौकीदार की सीधी नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 01/2024 के आलोक में चौकीदार नियुक्ति नियमावली के अनुपालन में सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी से राजस्व अभिलेख/अन्य दस्तावेज के पूर्ण प्रमाण के आधार पर रिक्त बीट संख्या एवं संबद्ध ग्रामों का नाम संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब, अपर समाहर्ता।पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल के अलावा प्रधान सहायक संतोष कुमार एवं अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *