शिक्षा का हब कहे जाने वाले चंदा चौक में रोज चलता है जुवा अड्डा
प्रतिनिधि
इचाक । थाना क्षेत्र क़े चंदा गांव में आर एम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय से महज 200 मीटर दूर और आंगनबाड़ी केंद्र क़े समीप चल रहे जुवा अड्डा पर अपराधियों ने मंगलवार की रात रूपया लूटने क़े उद्देश्य से धावा बोला. इस दौरान अपराधियों ने रीवाल्वर का भय दिखाकर जुवा अड्डा का रूपया लूटना चाहा. लेकिन जुवारियों की संख्या अधिक होने क़े कारण जुवारियों ने जमकर उसका विरोध किया. जिस कारण अपराधियों ने गोली चला दी. इस घटना में चंदा गांव क़े अरुण मेहता, और शंकर मेहता घायल हो गए. शंकर मेहता क़े पेट में गोली लगी, जबकि अरुण मेहता क़े जाँघ में गोली लगी. जुवारियों और अपराधियों क़े बीच नोकझोंक क़े दौरान जुवारियों ने मंगुरा गांव क़े अपराधी भोला मेहता धर दबोचा. और जमकर धुनाई कर दी. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. गोली चलने की सूचना पाकर इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे. इस बीच बाकी अपराधी भागने में सफल रहे. जुवारियों द्वारा पकडे गए अपराधी भोला मेहता, पिता महावीर महतो, ग्राम मंगुरा निवासी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अपराधियों की संख्या सात बताई जा रही है. जुआरियों की मार से भोला मेहता को गंभीर चोट लगी थी जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक में कराया गया. इधर घायल शंकर और अरुण मेहता को इलाज क़े लिए परिजन सदर अस्पताल ले गए. जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया गया है. इस मामले को लेकर इचाक थाना कांड संख्या 126/24 क़े तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना स्थल से 9 एमएम का एक देशी पिस्टल और चार खोखा बरामद किया गया, जिसमें तीन खोखा पिस्टल का और एक खोखा कट्टा का शामिल है. इंस्पेक्टर मो. शाहिद रजा और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने घटना की जानकारी दिया. उन्होंने कहा की गिरफ्तार अपराधी भोला महतो अपने गिरोह क़े अन्य सदस्यों क़े साथ चंदा में देर रात चल रहे जुवा अड्डा पर लूटपाट करने गया था. लेकिन जुवारियों ने उनके मनसूबे को नाकाम करते हुए भोला मेहता को धर दबोचा. वहीं बाकी छह अपराधी भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि भोला मेहता का अपराधिक इतिहास रहा है.
भोला मेहता का आपराधिक इतिहास
पेशेवर अपराधी भोला मेहता का अपराधिक इतिहास पुराना है. इसके खिलाफ इचाक थाना में कांड संख्या 138/09 और 135/19 क़े तहत मामला दर्ज है. इसके अलावे दारू थाना में कांड संख्या 13/14, कांड संख्या 103/15 और कांड संख्या 98/18 क़े तहत चोरी, छीनतई और लूटपाट का मामला दर्ज है.
बताते चले कि इचाक – बरकट्ठा मार्ग पर स्थित और इचाक थाना से महज 4 किमी दूर चंदा चौक पुरे प्रखंड और जिले में एजुकेशन हब क़े रूप में जाना जाता है. यहाँ एक उच्च विद्यालय, एक मध्य विद्यालय और दो कॉलेज क़े अलावा दो निजी विद्यालय और कई कोचिंग संस्थान संचालित है. जहाँ प्रतिदिन हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते है. वहीं उसी चंदा चौक में रात का आलम कुछ और रहता है. यहाँ शाम ढलते ही जुवाडियों और नशेड़ियों का अड्डा लग जाता है. जिसकी सुध इचाक पुलिस लेने में विफल रही है.
