निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज दिनांक 07 अक्टूबर को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखी क्षमतावर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय के द्वारा किया गया। वहीं इससे पूर्व माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त के आगमन पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत राज्य स्तर पर दो प्रमुख योजना यथा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का संचालन किया जा रहा है। जल एवं स्वच्छता से संबंधित सुविधाओं को ग्राम स्तर पर पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर जल सहियाओं का चयन वर्ष 2010 में किया गया था। जल सहियाओं के द्वारा लगातार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा निर्गत सभी आदेशों/कार्यक्रमों में अपनी भूमिका को निभाने का कार्य किया जा रहा है।

आज जामताड़ा जिला की जल सहियाओं ने न केवल महिला होने के नाते अपने परिवार, घर की जिम्मेवारियों को निभाने का कार्य किया है, बल्कि ग्राम स्तर, जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ जिला/राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक विशेष पहचान स्थापित करने का कार्य किया है। आप सभी जल सहिया दीदी द्वारा बनायी गयी विशेष पहचान से ना केवल आपका सम्मान बढ़ा है बल्कि राज्य का भी सम्मान बढ़ाने का गौरव आपने किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की सोच का ही यह परिणाम है कि आज जिला की सभी जल सहियाओं को सम्मान के रूप में सभी जल सहियाओं को माह सितम्बर, 2024 से प्रतिमाह 2000 रूपये का मानदेय सीधे रूप से उनके खातों में दिये जाने, सभी जल सहियाओं को जल एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को विभाग के पोर्टल पर इन्ट्री हेतु मोबाईल का क्रय हेतु 12000 रूपये एवं सभी जल सहियाओं को प्रति वर्ष 2 अदद साड़ी की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि आइये एक नयी सोच और नई उमंग के साथ पेयजल एवं स्वच्छता का मान सम्मान बढ़ाएं। वहीं उपायुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि आप सभी सहियाओं का स्वच्छता में काफी योगदान है, आप लोगों के प्रयास से प्रत्येक गांव में स्वच्छता पर चर्चा, विद्यालय स्तर स्वच्छता दिवस एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालय स्तर पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा से जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है, जो एक बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने विभिन्न सहियाओ को एंड्रॉयड मोबाइल दिए जाने पर उसका विभागीय कार्य हेतु सकारात्मक उपयोग करने एवं सभी सहियाओं को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि जल एवं स्वच्छता से संबंधित जो भी कार्य हैं उसे ससमय पूरा करो।


आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त के द्वारा 04 जल सहियाओं के बीच 12000 रुपए का डेमो चेक एंड्रॉयड स्मार्टफोन हेतु दिया गया, वहीं इसके अलावा 13 जल सहियाओं के बीच 1-1 जोड़ी साड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी राहुल प्रियदर्शी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला समन्वय एसबीएम ग्रामीण अनुज कुमार के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *