निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । अनुमंडल पदाधिकारी आनंत कुमार की अध्यक्षता में आज दुर्गा पूजा को लेकर शहर में कैसी व्यवस्था रखी जाए। इसको लेकर आज अहम बैठक किया गया। बैठक में जामताड़ा सीओ अबिश्वर मुर्मू, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार यादव, जामताड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, चेम्बर ऑफ कोमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ऑटो, टोटो संघ के अध्यक्ष, जामताड़ा बस इंडियन के अध्यक्ष सहित डीटीओ एमवीआई कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। जहां कशहर में विधि व्यवस्था के बारे में बताया गया। वहीं बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनन्त कुमार ने बताया कि शहर में चौक चौराहे पर कहीं जाम नहीं होनी चाहिए पूजा के दौरान। जामताड़ा शहर में बड़े वाहन को पूजा में चार दिनों के लिए प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

जितने भी बड़े वाहन शहर में प्रवेश करेंगे उसे जामताड़ा रेलवे सेटिंग मोड से बाईपास होकर निकाल दिया जाएगा। सभी चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। नगर पंचायत पदाधिकारी को भी हिदायत दिया गया की चौक चौराहे पर कहीं पर भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए पूजा के दौरान। कहीं पर गंदगी है तो उसे तुरंत साफ कारण और चुनाव ब्लीचिंग का छिड़काव कारए। डीटीओ और एमवीआई कर्मी को भी बोल दिया गया है कि आप लोग लगातार रोड में वाहन जांच करें और बड़े वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने दें। टोटो चालक के अध्यक्ष को कहा कि आप सभी टोटो और ऑटो ड्राइवर को जानकारी कर देगी चंचला मंदिर चौक बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास भीड़ न लगाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उनका पार्किंग स्थल है जामताड़ा रेलवे स्टेशन के उल्टा साइड वहां पर सपना वहां को लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *