पश्चिम बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं- रागिनी सिंह
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च
धनबाद । कोलकाता गैंगरेप के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति ने धनबाद रेलवे स्टेशन से डीआरएम चौक तक कैंडल मार्च निकाला। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार महिलाओं के सुरक्षा में फेल साबित हो चुकी है। बंगाल पुलिस भी ममता बनर्जी के इशारे पर नाच रही है। अगर इंसाफ नहीं मिला तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा। ऐसी स्थिति है बेटियां खुद को डरी हुई महसूस कर रही हैं। एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजीत भुइंया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, प्रकाश दास, रमा सिन्हा, फूल जोशी, बलराम हरि, राजेश हरि, बिनेश भुइंया, रंजीत दास, राजेश बाउरी, कन्हैया भुइंया, किरण देवी, रवि कुमार, संजय पासवान, बैजनाथ बाउरी, गौतम दास, बासुदेव ऋषि, योगेंद्र भुइंया, अमर कुमार उपस्थित थे।
