झरिया । अलकडीहा ओपी, घनुडीह ओपी, लोदना ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में लोदना के रहने वाले जी यादव के अवैध कोयले का काला कारोबार काफी तेजी से फल फूल रहा है । कोयले के इस अवैध कारोबार में करोबारी प्रतिदिन लाखों रुपए कमा रहे हैं । विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार दिनदहाड़े दिन भर कोयले की खरीद की जाती है और रात में ट्रकों पर अवैध कोयले को लोड करके धनबाद के विभिन्न भट्ठों में भेजा जा रहा है । जिससे सरकार को मिलने वाले लाखों रुपए का राजस्व नहीं मिल पा रहा है और अवैध कोयला माफिया रोजाना लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं । आखिर किनके आदेश और शह पर चल रहा है यादव जी का यह अवैध कोयले का काला धंधा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *