झरिया । सोमवार की रात घनुडीह ओपी क्षेत्र के घनुडीह दुर्गापुर खटाल के समीप मारपीट में एक युवक की लाठी- डंडे से पिट – पीटकर पंकज निषाद की हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में घनुडीह पुलिस ने आरोपी अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य लोगों का तलाश जारी है। पंकज की मां झनक देवी ने बीती रात झरिया निवासी अभिषेक बनर्जी एवं अन्य लोगों पर अपने पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला थाना में दर्ज कराया है । उसकी मां ने बताया कि अभिषेक एवं अन्य दोस्त उसे ले गए और मारकर हत्या कर दिया। इस संबंध में मृतक पंकज की माता झनक देवी – नवल निषाद व बहनों का रो- रो कर बुरा हाल है ।उनका कहना था कि मेरे पुत्र का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था आखिर दोस्त ने ही क्यों मारकर उसकी हत्या कर दी ये समझ नहीं आ रहा है । मृतक के पिता नवल झरिया में मछली विक्रेता है जो अपाहिज भी हैं परिवार में पंकज ही कमाने वाला था। परिजन एवं आसपास के लोग का कहना था कि दारू बेचने वाले को पुलिस गिरफ्तार करें तो सारे मामले का खुलासा हो जाएगा । वही मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का मोहल्बानी घाट पर दाह – संस्कार कर दिया गया ।
