निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शहर के प्रतिष्ठित संत एंथोनी स्कूल में आज विश्व कवि, सहित्यकार, संगीतकार, राष्ट्रगान के रचयिता तथा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्रद्धेय रविंद्र नाथ ठाकुर की 83वीं पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के मुख्य संरक्षक तथा शिक्षाविद डॉ दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ चंचल भंडारी, शैक्षणिक प्रमुख श्री दीपक कुमार मंडल, प्राचार्य अरुप कुमार यादव, उप प्राचार्य लारेब खान तथा विजन-ई के सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कवि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया। विदित हो कि रविन्द्रनाथ टैगोर का निधन गत 7 अगस्त, 1941 को कोलकाता मे हुआ था।
यह भारतीय साहित्य के लिए बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति थी। मौके पर विद्यालय की मुख्य संरक्षक डॉ डी. डी. भंडारी ने कहा कि गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का बहुमुखी व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय है, उनका जीवन एवं उनकी अद्भुत रचनाएं हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के प्रतिमूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर एक ऐसे प्रकाश स्तंभ थे जिन्होंने पूरे संसार को अपनी व्यक्तित्व,कृतित्व तथा रचनाओं के माध्यम से आलोकित किया। रविंद्र नाथ टैगोर एक महान कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता हैं ।
अंत में डॉ भंडारी ने सभी विद्यार्थियों को कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरूप कुमार यादव ने महाकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा को बढ़ावा दिया। मौके पर शिक्षक उत्पल मंडल, दीनबंधु सिंह, संजीव राउत आदि उपस्थित थे।
