रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/ इचाक । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे हो रहे विकास कार्यों में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। संवेदक अनियमितता की सारी हदें को पार करते हुए नियमों को ताक पर रखकर, प्राक्कलन की अनदेखी करते हुए नए ईट की जगह ढाहे गए पुराने भवनों से निकले घटिया ईटों को सोलिंग में उपयोग कर उस पर ढलाई कार्य करने में लगा है। हैरान करने वाली बात यह है कि 19 पंचायतों के डेढ़ लाख आबादी वाले इचाक सीएचसी में चिर प्रतीक्षित मांग के बाद मरीजों एवं अस्पताल कर्मियों के आने जाने के लिए पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है।

जिसके निर्माण में संवेदक के पेटी कांटेक्टर प्रयाग मेहता द्वारा मनमानी का खेल जारी है। आसपास के ग्रामीणों की माने तो प्रयाग मेहता खुद को झामुमो का कद्दावर नेता बताते हुए मुख्य कांट्रैक्टर को जहां संरक्षण दे रहा है । वही सरकार के महत्वकांक्षी विकास योजना को घटिया तरीके से निर्माण करके जनहित के विकास राशि को हड़पने में जुटा है। बताते चलें कि इचाक सीएचसी एवं ब्लॉक की दूरी महज 500 मीटर के करीब है । इस परिसर से होकर प्रतिदिन जेईई से लेकर बीडीओ सीओ और थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है।

पर इस घटिया निर्माण पर किसी बाबुओं का नजर नहीं पड़ता। जिसकी वजह से पेटी कांट्रेक्टर प्रयाग मेहता मनमानी रवैया को अपनाते हुए कार्य को लीपापोती कर मूर्त रूप देने में लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *