निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का आज जामताड़ा में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल के नेतृत्व में विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी संग सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता विधायक आवास से शव यात्रा निकालकर सुभाष चौक पहुंचे जहां पर लगभग सड़क जाम किया और फिर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान सुभाष चौक पर लगभग 2 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी किया और अग्निपथ योजना का विरोध किया।
मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि आज पूरा देश जल रहा है। मोदी सरकार ने रेल बेचा, हवाई जहाज बेचा कल कारखाना बेचा और अब सेना को बेचने जा रही है जिसे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि खून से होगा देश लखपत लेकिन नहीं चलेगा अग्नीपथ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा युवाओं के जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करें सरकार।
