निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर थाना मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप में आज शाम को अचानक एक मोटरसाइकिल में आग लग गई हालांकि पेट्रोल पंप कर्मी और मैनेजर की सूझबूझ से आग पर काबू पाई गई। कर्मी समय पर सूझबूझ नहीं दिखाते तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। इस संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पेट्रोल भरा कर जा रही थी इसी दौरान उसने अचानक आग लग गई जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिले तुरंत अग्निशामक एवं अन्य आग बुझाने वाले वस्तुओं का उपयोग कर आग को बुझाया गया ।

उन्होंने आगे बताया कि किसी ने अफवाह फैला दी है कि पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं मिलेगी जिस कारण अचानक लोगों की भीड़ जमा होने लगे लोग टंकी फुल पेट्रोल भरने लगे संभवत है गाड़ी में तकनीकी खराबी होगी जिस कारण से यह घटना घटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *