निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जामताड़ा पुलिस के द्वारा साइबर अपराध से आजादी के लिए एस पी मानोज स्वर्गियारी ने जागरूकता के लिए एक मोटरसाइकिल से रैली निकाली जिसमें उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज़, एस पी मनोज स्वर्गियारी पूरा शहर का भ्रमण किया। जिसके बाद नगर भवन दुलडडीह में साइबर अपराध रोकथाम के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस के साथ जिले के प्रबुद्ध लोग शामिल हुवे।
जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित की गई। साथ ही इस कार्यक्रम में जहाँ पुलिस के साथ अन्य लोगों ने साइबर अपराध को कैसे जड़ से समाप्त किया जाय इस पर सभी ने अपने अपने वक्तव्य को रखा। इस मौके पर एस पी मानोज स्वर्गियारी ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसमें आज हमलोगों ने साइबर अपराध रोकथाम के लिए जागरूकता और कार्यक्रम कर रहे हैं और जो भी इस अपराध से जुड़े हैं वैसे लोगों से अपील है गलत रास्ता को छोड़ कर सही रास्ते में चलें।
