निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आज गुरुवार को एक दिवसीय समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय जामताड़ा में आयोजित की गई। इस बैठक में ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र रावानी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सागिर खान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद आलम व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहां ट्रस्ट के दर्जनों सदस्य मौके पर मौजूद थे। जहाँ ट्रस्ट के वक्ताओं ने सभी को मानवाधिकार से संबंधित विभिन्न तरह की जानकारी साझा किये और सभी से आग्रह किया कि जरूरत मंदों की अधिकारों के लिए तत्पर रहें। वहीं मीडिया से बात करते हुवे प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र रावानी ने कहा कि मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की एक उद्देश्य है गरीबी की सेवा करना उनके अधिकारों को उनको दिलाना, बाल उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, मजदूरों का उत्पीड़न से सम्बंधित किसी तरह की मामला हमलोगों के बीच आती है तो हमलोग संज्ञान लेकर उनको न्याय दिलाने का काम करते हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सागिर खान ने शायराना अंदाज में मानव सेवा के बारे में बताया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे झारखण्ड राज्य 24 जिला है सभी जिलों में मानवाधिकार की कार्यक्रम किया जायेगा और प्रदेश के सभी गांव, टोला में जाकर हमलोग गरीबों की सेवा व उनके अधिकार को दिलाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष विजय राउत, मंच संचालन कर्ता इरफान अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार मोअल्ताफ हुसैन, मो इरसाद अली, आमीन अंसारी, अजीज अंसारी, काजल कुमारी, मुस्तकीम अंसारी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *