निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । महाशिवरात्रि को लेकर जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। जिसके बाद आज रात्री में शिव बारात निकाली जायेगी और रात्रि में शिव विवाह संपन्न होगी। इसके लिए विभिन्न शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली है। वहीं आज जामताड़ा कात्स्यपाड़ा राजबाड़ी शिव मंदिर में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पहुंच कर पूजा अर्चना किये जहां राजा नृत्यगोपाल सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना किये। विधायक ने जिले के सभी लोगों के लिए भगवान शिव से मंगल कामना की प्रार्थना की। वहीं मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि महाशिवरात्रि को सभी को शुभकामनाएं देते हैं। आज मैंने भी बाबा भोलेनाथ की दर्शन कर पूजा पाठ किया, भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे इसके लिए भगवान से प्रार्थना किया। बाबा भोलेनाथ की कृपा अपरंपार है। आज शिव बारात भी निकलेगी जिसमें मैँ भी शिरकत करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *