रामावतार स्वर्णकार
इचाक । दारू थाना क्षेत्र के इचाक झुमरा पथ पर स्थित जोंहिया के जंगल में रविवार की दोपहर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक महिला मनीता देवी (35) पति आनंद गिरि इचाक थाना क्षेत्र के निचली जमुआरी गांव निवासी थी। जानकारी के अनुसार महिला मनिता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह शनिवार को सुबह आठ बजे घर से शौच का बहाना कर निकली थी। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के स्थानों में काफी खोजबीन किया। मनिता के गायब होने की जानकारी बरही के पड़ीरमा स्थित उसके मायके वालो को भी दिया। जिसके बाद मायके से आए मनिता के भाई श्याम सुंदर गिरी, पति आनंद गिरि, ग्रामीण विजय गिरी, लोकी गिरी, परमेश्वर गिरी, बिनोद गिरी, रामपति गिरी समेत दर्जनों लोग आसपास के क्षेत्र में ढूंढने लगे।

इसी क्रम में दारू थाना क्षेत्र के जोनहिया जंगल में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। घटना की सुचना पाकर दारू थाना से प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी पूजा कुमारी, एएसआई एमएस खान, गणेश हांसदा सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। इधर घटना की ख़बर से जमुआरी समेत आसपास के गांव में मातम पसर गया। घटना से हर कोई स्तब्ध है। मृतका के पति आनंद गिरि ट्रक ड्राइवर है। और अपने काम के सिलसिले में अक्सर वह घर से बाहर ही रहता है। महिला के तीन बच्चों नेहा, सुमन और अमन का रो रोकर बुरा हाल है। हर किसी के जबान से एक ही बात निकल रही है कि इन बच्चों का देखभाल कौन करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *