निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा के यज्ञ मैदान में पाँचवाँ सबरी महोत्सव बहुत ही धूमधाम से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व माता सबरी की चित्र पर माल्यार्पण और पूजा की गई। इस महोत्सव में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवशरण भगत पहुँचे। वहीं महोत्सव की तैयारी एक माह पूर्व जे किया जा रहा था और महोत्सव में पहुंचने के लिए तरुण गुप्ता पैदल यात्रा का सभी निमंत्रण दिए। माता सबरी महोत्सव में हजारों लोग पहुँचे। महोत्सव में संथाली गायक रथिन किस्कू और खोरठा गायक सतीश दास ने अपनी मधुर आवाज से लोगों में समा बांधा इसके साथ ही दोनों गयकारों ने श्रोताओं संग मंच से उतर कर खूब झूमें।
वहीं बच्चों ने भी संस्कृति कार्यक्रम कर लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवशरण भगत ने सबरी महोत्सव को लेकर सभी को शुभकामना दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल इस तरह की कार्यक्रम कर अपनी वोट को मजबूत करने के लिए करते हैं, लेकिन तरुण गुप्ता ने आदिवासियों को एक स्थान पर लाने का प्रयास किये हैं और उन्हें एक सही दिशा देने देकर उनके हक अधिकार की रक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने झारखण्ड सरकार को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि झारखण्ड की सरकार पूरी तरह से बदनाम हो चुकी है। यहाँ भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी भी तरह का काम बिना लेना देना नही होता है। इस सरकार के नेता दिनभर झूठ बोलते हैं और रात में लूट मचाते हैं। इस सरकार में ऐसी लूट मची है कि सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री ही होटवार जेल चले गए हैं। वहीं तरुण गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुवे कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता सबरी की महोत्सव यहाँ के लोगों के आशीर्वाद से मनाया जा रहा है, आज के महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है।
आज इस कार्यक्रम की भावना और इसकी महत्ता इसलिए बढ़ जाती है, क्योंकि माता शबरी जो समाज के अंतिम व्यक्ति की एक पहचान है, उन्होंने प्रभु राम को खुश करने के लिए अपने जूठन बैर तक का इस्तेमाल किया था, वैसे माता शबरी का पूजन और उनकी विशेषता है और लोगों को एक सूत्र में पियोने के लिए आदिवासी, दलित और समाज के अंतिम व्यक्ति को इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास प्रारंभ किया हूँ। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी लोगों को धन्यवाद दिया है।
