सेक्स रैकेट के दलदल में फंसी थीं युवती

सेक्स रेकेट का सरगना को पुलिस ने भेजा जेल

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पूर्व अपहृत किशोरी रुबैदा खातून (काल्पनिक नाम) को इचाक पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नूतन नगर के एक अपार्टमेंट से बुधवार की रात लगभग 12 बजे बरामद किया है। इस संबंध में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि गत 5 दिसंबर 2023 को इचाक थाना कांड संख्या 228/23 के तहत युवती के माता पिता ने अपनी बेटी के गुमशुदगी का मामला दर्ज़ करवाया था। अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नूतननगर के एक अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पता चला। जहां से छापामारी कर सैक्स रैकेट में शामिल शंकर कुमार पिता त्रिवेणी महतो ग्राम बडासी थाना मुफ्फसिल निवासी को धर दबोचा। उसके पास से दो मोबाइल, कॉन्डम और एक हुंडई कार (जेएच 02बीजे 6529) बरामद किया गया। बरामद मोबाइल में अपहृत युवती की तस्वीर मिली। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूला। उसकी निशानदेही पर महिला पुलिस के सहयोग से अपार्टमेंट के ऊपरी तल्ले से युवती को बरामद किया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि शंकर कुमार ने मुझे सेक्स रैकेट के धंधे में धकेला। वह मुझे हर दिन नए ग्राहक के पास भेजता था। उसने खुद भी मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। फिलहाल आरोपी यूवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि युवती को सीडब्ल्यूसी के सहयोग से मेडिकल चेकअप और 164 का बयान दर्ज़ करने हेतू ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया है। छापामारी टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी प्रशांत कुमार स्वयं कर रहे थे। उन्होने कहा कि जल्द ही सेक्स रैकेट से जुड़े और मामले उजागर होंगे। उन्होने अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान देने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *