निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाँकुडीह एवं मोहलीडीह में साईबर अपराध करने की गुप्त सूचना एस पी अनिमेष नैथानी को मिली जिसके बाद एस पी ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे साइबर अपराध रोकथाम पुलिस की टीम बनाकर छापेमारी करवाई जहां से चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन चारों अपराधियों में दो साइबर अपराधी गुलजार अंसारी, जिसकी उम्र महज 24 वर्ष है, वहीं दूसरा सफाउल अंसारी जिसकी उम्र 22 वर्ष है दोनों सगे भाई हैं और दोनों भाई साइबर अपराध करने में पहले भी जेल जा चुका है और जेल से जमानत मिलने के बाद पुनः साइबर अपराध की दुनिया में चले गए और साइबर अपराध करते फिर गिरफ्तार हुआ है।

आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी मंजूरल हौदा ने प्रेस कांफ्रेंस किया जहाँ उन्होंने बताया कि एस पी महोदय को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद एक टीम गठित कर दोनों स्थानों में छापेमारी की गई जहाँ से चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, साईबर अपराधकर्मी क्रमशः (1) गुलजार अंसारी, उम्र 24 वर्ष, (2) सफाउल अंसारी, उम्र 22 वर्ष दोनों पिता सिद्दिक मियों, (3) तजाउल अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता अयुब मियाँ तीनों ग्राम बाँकुडीह, (4) राज कुमार दास उर्फ राजु दास, उम्र 34 वर्ष, पिता स्व० आजाद दास, ग्राम मोहलीडीह सभी थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा। इनके पास से 11 फर्जी मोबाईल,।20 सिम, पांच ए०टी०एम० कार्ड, 3 पासबुक, 7 चेकबुक, एक पैन कार्ड के साथ पकड़ा गया।

इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 11/24 दिनांक 21.02.2024 धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। अपराध शैली (1) Inter Miles एप से Phonpe में 1,000 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो हमलोगों का Inter Miles एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा से ऑनलाईन सामान खरीदते है। (2) CREDIT/DEBIT CARD बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करते हैं। छापामारी दल में अब्दुल रहमान, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साईबर अपराध थाना, सा०आ०/25 सुदामा साह, आ०/03 अभय कुमार मिश्रा, आ0/127 विष्णु माझी, आ0/138 सुनील हाँसदा, आ0 / 256 सतीश मुर्मू, आ0/214 चंदन कुमार मिश्रा, आ0/219 सागर दास तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

दो साइबर अपराधी (1) प्राथमिकी अभियुक्त गुलजार अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता सिद्दिक मियाँ, ग्राम बाँकुडीह, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के विरूद्ध साईबर अपराध थाना कांड संख्या 53/22, दिनांक 03.09.2022, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भ०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोपित है। (2) प्राथमिकी अभियुक्त सफाउल अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता सिद्दिक मियाँ, ग्राम बाँकुडीह, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा के विरुद्ध साईबर अपराध थाना कांड संख्या 53/22, दिनांक 03.09.2022, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भ०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोपित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *