राजेश दुबे की रिपोर्ट :
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ाहरियारा पंचायत भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गय। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 50- 60 आयुवर्ग के सभी महिलाओं,अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा अनुसूचित जाति (एससी) के पुरूष को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना (एमएमएसओएपीएस) के तहत जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले के सभी पंचायतों के पंचायत सचिवालयों में मंगलवार दिनांक 20.02. 2024 से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जो आगामी 22.02. 2024 तक जारी रहेगा। इस बाबत मुखिया रामचंद्र यादव ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है।
अहर्ताधारी सभी महिलाओं एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा अनुसूचित जाति (एससी) के महिला/पुरूष को एमएमएसओएपीएस से जोड़ना है। आहर्ताधारी महिला/पुरूषों से अपील किया है कि वह शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर योजना से जुड़े। सभी लाभुक सरकार की इस योजना का लाभ जरूर ले। 50 वर्ष की सभी वर्ग महिला एवम 50 वर्ष के एसटी/एससी वर्ग पुरुष आवेदन कर सकेंगे। वही उप मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं बेड़ाहरियारा के उप मुखिया राहुल कुमार गुप्ता ने कहा बेड़ा हरियारा पंचायत समेत प्रखंड के सभी महिला जो 50 वर्ष की है और एसटी /एससी पुरुष जरूर लाभ ले। योजना सभी महिलाओं के हित है।मौके पर शिव कुमार प्रसाद,संदीप लहकर,केदार प्रसाद,लक्ष्मण यादव, राखी देवी, पनवा देवी,अनीता देवी एवम बड़ी संख्या महिलाएं,पुरुष उपस्थित थे।।
