निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर अपराध थाना की पुलिस के द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार दबिश बनाकर साइबर अपराध के क्षेत्रों में कारवाई कर रही है। वहीं साइबर अपराधियों के भी हौसले बुलंद है, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टाँड एवं डुमरियों गाँव में साइबर अपराधियों के द्वारा विभिन्न बैंको के ग्राहक से ठगी करने की सूचना एस पी अनिमेष नैथानी को मिली। जिसके बाद एस पी ने साइबर अपराध थाना के डी एस पी के नेतृत्व में टीम बनाकर उक्त दोनों गांवों में छापेमारी की जहाँ से पुलिस को चार साइबर अपराधियों को दबोचने में कामयाबी मिली है।
वहीं मौके से दो भागने में भी सफल हो गया। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी मंजूरल होदा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की एस पी को गुप्त सूचना मिली की करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टाँड एवं डुमरियों गाँव में कुछ बदमाशों द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। एस पी के निर्देशानुसार उक्त स्थानों में छापेमारी की गई जिसमें चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया वहीं मौके से दो बदमाश फरार हो गया, जिसकी तलाशी की जा रही है। गिरफ्तार हुवे बदमाश क्रमशः (1) मो० रईस अंसारी, उम्र 28 वर्ष, पिता अयुब मियाँ, ग्राम मट्टॉड, (2) रोहित कुमार मंडल, उम्र 29 वर्ष, (3) गोविन्द मंडल, उम्र 28 वर्ष दोनों पिता नकुल मंडल, (4) गोविन्द मंडल, उम्र 29 वर्ष, पिता गिरजा मंडल तीनों ग्राम डुमरियों, थाना करमाटाँड, जिला जामताड़ा का है।
गिरफ्तार हुवे बदमाशों के पास से फर्जी 13 मोबाईल, 15 सिम, 2 ए०टी०एम० कार्ड, 5 पासबुक, 8 आधार कार्ड, 5 पैन कार्ड और एक मोटरसाईकिल बरामद हुआ है। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 10/24 दिनांक 19.02.2024 धारा 414/419/420/467/468/471/120(B) भा०८०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। अपराधिक इतिहास है प्राथमिकी अभियुक्त गोविन्द मंडल का उम्र 28 वर्ष पिता नकुल मंडल ग्राम डुमरियाँ, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा के विरुद्ध (1) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 08/18 एक्ट में आरोप पत्रित है, (2) करमाटाँड़ थाना कांड संख्या 142/18 एक्ट में आरोप पत्रित है।
इन सभी का अपराध शैली CREDIT/DEBIT CARD बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करते हैं।
छापामारी दल में अब्दुल रहमान, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साईबर अपराध थाना, आ०/03 अभय कुमार मिश्रा, आ0/127 विष्णु माझी, आ0/138 सुनील हाँसदा, आ0/659 रंजीत दास, आ0/256 सतीश मुर्मू तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे
