निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पश्चिम बंगाल के मोयना से प्रतिदिन दर्जनों वाहन से जिंदा मछली की सप्लाई होती, जो जामताड़ा, मधुपुर, देवघर व अन्य जिलों समेत बिहार के जिलों तक सप्लाई होती है। आज मिहिजाम थाना क्षेत्र के निर्मल महतो चौक के पास तड़के सुबह मछली लेकर जा रहे एक पिकअप वेन संख्या जे एच 04 वाई 4821 रुकी थी जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जहर डाल दिया। जिससे वाहन में लगभग आठ सौ किलोग्राम मछली मर गई। वाहन लेकर जा रहे चालक ने मछली मरने की सूचना मछली मालिक को दिया। जो मिहिजाम पहुंचकर घटना की सूचना थाना को दिया। जहाँ पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर आगे की करवाई करने में जुट गई। वहीं वाहन चालक ने बताया कि प्रतिदिन मोयना से मछली लेकर मिहिजाम से होकर मधुपुर जाते हैं, जहाँ बाजारों में खुदरा विक्रेताओं के बीच मालिक के द्वारा बिक्री करते हैं। लेकिन आज तड़के सुबह निर्मल महतो चौक के पास रुके थे तभी किसी ने अचानक वाहन के अंदर किसी ने जहर डाल दिया और सभी मछली मर गई। वाहन में आठ सौ किलोग्राम जिंदा मछली थी जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए के आस पास है। मौके से मछली मालिक को सूचना दी गई जिसके बाद मालिक पहुंची है। इसकी लिखित सूचना थाने में दी गई है, पुलिस यहां पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *