राजेश दुबे की रिपोर्ट :
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ – गोमिया सड़क सदारो के पास सोमवार की देर शाम हुई एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक रीतलाल भुईंया उर्फ चरकू ( उम्र 30 वर्ष) पिता कुंजबिहारी भुईंया की मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा पंचायत का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक रीतलाल भुईंया गोमिया से अपने बाइक से अपने गांव लौट रहा था। अपने गांव कुसुम्भा लौटने के क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते हीं विष्णुगढ़ थाने की पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। इधर युवक की मौत की खबर मिलने पर मृतक के परिजन थाने पहुंचे। उसके परिजनों के क्रंदन से थाने का माहौल काफी गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *