रांची । महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है इसके साथ ही उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं ।महिला अधिवक्ता ने अपने सुसाइड नोट लिखा है कि थानेदार ने जांच के नाम पर जबरन उसको घर से उठाकर थाना ले गये । महिला का आरोप है कि सादे पेपर में हस्ताक्षर नहीं करने पर थानेदार ने उसे रातभर थाना में रखने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी । थानेदार ने अकेले मिलने से मना करने पर जबरन घसीट कर उठाने की बात भी कही । उसने कहा कि जांच के दौरान थानेदार ने कई लोगों के मोबाइल वापस कर दिये । लेकिन उसका पासपोर्ट, मोबाइल और फोटो को बिना कारण रख लिया ।

महिला का आरोप है कि थानेदार ने उससे जांच के क्रम में बेहूदा सवाल किये और मुझे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया । इसके अलावा पीड़ित महिला ने कहा कि यह प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है । एक औरत की बेबसी का फायदा कैसे उठाया जा सकता है, इस कांड का यह प्रमाण है । महिला ने नोट में लिखा कि मैं यह बेज्जती और सहन नहीं कर सकती । मेरा किसी से कोई रिश्ता नहीं है । यह आत्महत्या नहीं मेरा कत्ल है,सबको सजा दो । नाकाम प्रशासन बेटी बचाओ नहीं, बेटी को षडयंत्र कर फंसाओ, मार दो । सूत्रों के अनुसार सुखदेव नगर थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश ।

एसपी को आवेदन देकर थाना प्रभारी ने पांच दिनों की छुट्टी मांगी है,,,,,

वहीं मामले को लेकर सुखदेवनगर थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका है। सूत्रों के अनुसार सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने एसपी को आवेदन देकर पांच दिनों की छुट्टी मांगी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *