निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । यज्ञ मैदान में शबरी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात जनसंपर्क अभियान गांव स्तर पर चला रहे हैं, इस निमित्त आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने जामताड़ा प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को आमंत्रण पत्र देते हुए, 25 फरवरी को शबरी महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी 25 फरवरी को जामताड़ा यज्ञ मैदान में धूमधाम से माता शबरी महोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ-साथ संथाली गायक के लोकप्रिय कलाकार रथीन किस्कू और खोरठा गायक सतीश दास भाग लेकर के इस शबरी महोत्सव को सफल बनाने का प्रयास करेंगे।

आने वाले समय में झारखंड की स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम की महत्व काफी बढ़ जा रही है, क्योंकि इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता ,आदिवासी और दलित समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रूप से निमंत्रण पत्र के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर के पार्टी के प्रखंड और जिला स्तरीय कार्यकर्ता जनसंपर्क के माध्यम से गांव-गांव घूम-घूम कर अभियान चला रहे हैं ,आने वाले समय में आजसू पार्टी के संगठन को मजबूत और दुरुस्त करने के लिए तथा चुनाव में समुचित भागीदारी निभाने के लिए माटी की पार्टी की भूमिका आजसू पार्टी निभा रही है ।इस जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में आजसू पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीतामनी हंसदा, आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष माने बेसरा, ब्रजकिशोर मरांडी ,राजू मिर्धा अर्जुन मिर्धा, राजेश महतो, पिंटू यादव निमाई सेन, वासुदेव गोस्वामी, बबलू गोराई यदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *