जामताड़ा । बीते 12 फरवरी को जामताड़ा थाना अंतर्गत चलना में समीना बीबी नामक महिला की हत्या अज्ञात बदमाशों के द्वारा कर दिया गया। जिसके बाद मृतक समीना बीबी के परिजनों ने हत्या का आरोप उनके पति सनाउल अंसारी व अन्य पर लगाकर थाना में लिखित रूप से दिया। हत्या की घटना से सम्बन्धित जामताड़ा थाना काण्ड 18/24, दिनांक थाना + जिला 12.02.2024, धारा 302/34 भा0द0वि0 के अन्तर्गत प्रतिवेदित हुआ है, जिसमें समीना बीबी के परिजनों द्वारा समीना बीबी के पति एवं अन्य के विरूद्ध हत्या करने का आरोप लगाया गया है। अनुसंधान के क्रम में तकनिकी साक्ष्य के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि मृत्तिका की हत्या अज्ञात द्वारा किया गया है। फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा एवं पुलिस निरीक्षक -सह- थाना प्रभारी जामताड़ा थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पु०अ०नि० बुधन गागराई एवं पु०अ०नि० जयराम सिंह को शामिल किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नेसाम अंसारी उर्फ चरकु, सा० + जिला जामताड़ा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार करते हुए प्रेम – प्रसंग में हुए विबाद के कारण हत्या करने की बात बताया गया तथा गिरफ्तार उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर घटनास्थल से मृत्तिका का अंडरगरमेन्ट एवं अन्य सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया। अभियुक्त को जेल भेजने की करवाई की जा रही है।
