जमशेदपुर । रविवार को साकची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है । पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार पकड़ लिया । पुलिस ने चोरी गई 19 बाइक भी बरामद किया है । गिरफ्तार आरोपियों में सरगना बर्मामाइंस राजीव भगत, राजन दास, टेल्को महानंद बस्ती निवासी रोनित दीप उर्फ पोलियो, विशाल दास और शंभू पासवान शामिल है । पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली मास्टर चाबी भी बरामद किया है । जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि बीते दिनों साकची से एक स्कूटी की चोरी कर ली गई थी जिसे गाड़ाबासा के पास से बरामद किया गया । पुलिस ने मौके से राजीव को हिरासत में लिया । पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य लोगों को गिरफ्तार किया । पूछताछ में जानकारी मिली कि बाइक चोरी करने के बाद सभी विशाल, रोनित और शंभू के पास तीन से पांच हजार में गिरवी रख देते थे । इसी बीच विशाल, रोनित और शंभू चोरी के वाहन को ज्यादा दामों में बेचकर रुपए को आपस में बांट लेते थे, जानकारी के अनुसार आरोपोयों ने अब तक दर्जनों बाइक को चुराकर बेच चुके है ।
