तस्करों के पास मिले 30 पुड़िया ब्राउन शुगर और 10 पीस कोरेक्स
प्रतिनिधि
हजारीबाग/कटकमसांडी । थाना क्षेत्र में नशे की लत कम उम्र के लड़के को इस कदर बढ़ रहा है कि,आने वाले समय में लोगों को इस लत से छुटकारा दिलाना काफी मुश्किल काम हो सकता है। कटकमसाडी थाना क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में इन दिनों युवा दारू,चरस, गांजा, ब्राउन शुगर, कोरेक्स जैसे जानलेवा नशे के आदि हो रहे हैं। युवाओं में नशे की ऐसी लत लगी है कि नशे के लिए युवा कुछ भी कर गुजरने पर आमादा हैं। इससे परिवार की मुश्किलें तो बढ़ी ही है, उनकी आर्थिक सेहत भी दिन ब दिन खस्ता हो रही है। ऐसे में नशा के खिलाफ पेलावल के स्थानीय लोगों के द्वारा काफी हद तक काबू पाया गया। लेकिन पुरे तरह से नहीं खत्म नहीं हो सका है। ताजा मामला में पेलावल ओपी पुलिस द्वारा रोमी गांव से पांच नशे के सौदागरों को मौत बेचते दबोचा गया। इनके पास से ब्राउन शुगर के 32 पुड़िया और 10 पीस नशीली कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में अमीर रजा, मोहम्मद मोहसिन, कमरे आलम, तनवीर खान और कुर्बान खान का नाम शामिल हैं। सभी थाना क्षेत्र के रोमी के बताया जा रहे हैं, वही अमीर राजा गैंग का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। उसके पास से ही 32 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को पेलावल ओ पी कांड संख्या 28/24 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज करते हुए हजारीबाग न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बहरहाल नशे के सौदागरों के खिलाफ़ पुलिसिया अभियान जारी है। देखना हे कि यह क्षेत्र मौत रूपी नशे की लत से कब आजाद होता है।
दो दिन पहले समाजसेवी असगरी अंजुम और अबुलेंस हाशमी, ने पुलिस अधीक्षक हजारीबाग से नैतिक मुलाकात करते हुए उन्होंने ज्ञापन सौंप कर पेलावल, रोमी गांव में नशा का केंद्र बना हुआ है इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आश्वासन भी मिला था कि प्रशासन को गांव के लोगों का सहयोग मिलेगा तो नशेड़ियों के सबक सिखाया जा सकता है। पिछले 5 वर्षों से ओ पी पेलावल थाना क्षेत्र में अफीम, चरस, ब्राउन शुगर,हीरोइन, गांजा, कोरेक्स सिरप, अधिक बड़ा है लेकिन ओ पी पेलावल पुलिस ने काफी हद तक काबू पाया है। वही नशे के सौदागरों का आका पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है।
