टाटा अन्य कंपनियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत – निर्मल जैन

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । देश की अग्रणी निजी क्षेत्र की बीमा कम्पनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने 23 वे वर्षगांठ पर संपूर्ण भारत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 12000 यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में कंपनी के हजारीबाग स्थित शाखा कार्यालय में शनिवार को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन और ब्रांच मैनेजर सचिन कुमार ने किया। ब्रांच मैनेजर सचिन कुमार, ऑपरेट मैनेजर जमाल अंसारी, मैनेजर संजय कुमार गणेश लाल पवन कुमार पांडे ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

तत्पशचात अमित कुमार, विनय कुमार दास, बसंत झा, विशाल कुमार, चंदन कुमार, विशाल सागर, निशांत झा, विनोद बिहारी, अखिलेश कुमार, कुणाल कुमार मेहता, सानू कुमार कुमार, प्रदीप साव, विनोद भूषण पांडे, अरविंद कुमार आर्यन, अशोक कुमार सिंह, राम भजन सिंह, नितेश कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार साव, आदि 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के पश्चात निर्मल जैन और ब्रांच मेनेजर सचिन कुमार ने ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की‌ कामना की।

शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, ब्रांच मैनेजर सचिन कुमार, श्वेता कुमारी, रामावतार स्वर्णकार के अलावा पूर्णेस मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुकीम अख्तर, पूनम कुजूर, सारा मरियम, अजीत कुमार, संतोष कुमार की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *