त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं का बोलबाला, विकास को मिलेगी गति : बटेश्वर मेहता

रामावतार स्वर्णकार
हजारिबाग/इचाक । प्रखंड के जगरनाथ महतो इंटर महा विद्यालय, उरुका में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित जिप सदस्य, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य एवं वृद्ध समाजसेवियों और विधवा माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, सचिव बिरजू मेहता प्राचार्य बसन्त मेहता व संस्थापक जगरनाथ महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।

तत्पश्चात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और श्रीमद भगवद्गीता का पुस्तक देकर सम्मानित किया गया तथा उनके नेतृत्व में स्वस्थ समाज की बेहतर भविष्य की परिकल्पना की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही क्षेत्र के वृद्ध नागरिक, विधवा माताएं और कुछेक पत्रकारों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में परिवर्तन के लिए महिलाओं को आगे आने और समाज के विकास में महिला पुरुष दोनो को अपनी भागीदारी निभाते हुए कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है।

तभी एक स्वस्थ और सुंदर समाज की परिकल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना होने के बाद आसपास के क्षेत्र की छात्राओं का शिक्षादर बढ़ा है और बच्चियां यहां से अध्ययन कर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उदाहरण स्वरूप इस महाविद्यालय की दो बेटियाँ निशु कुमारी बरियठ पंचायत तथा मीना कुमारी मंगुरा पंचायत की बतौर मुखिया प्रतिनिधित्व करेंगी।

मौके पर बंशी प्रसाद सिंह, जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया किरण देवी, सीता कुमारी, सुनीता देवी, निशु कुमारी, मीना कुमारी, सकेन्द्र कुमार, मोदी कुमार, सिकन्दर राम, नन्दकिशोर कुमार उर्फ नंदू मेहता,वीरू महतो, जिबलाल महतो, एमपी देवी, गुड़ा महतो,पोखन महतो,सोना राम,बूटन कहार, युगल भुइयाँ, डिलो राणा,प्रभु नारायण सिंह, कपूर देवी, हीरो महतो, गन्दौरी महतो समेत कई लोग और महाविद्यालय कर्मी और बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *