प्रतिनिधि
हजारीबाग/मेरू । सदर प्रखंड अंतर्गत मेरु स्थित विकास बाल विद्यालय पुराना स्कूल के पास कोयला लदा हाइवा ट्रक नंबर JH10AH3042 ने बगोदर से रामगढ़ जा रहे पिकअप वाहन नम्बर JH02F2839 को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए बताया गया सुबह 6:30 बजे बगोदर से शादी में बाजा बजा कर ताशा पार्टी के 15 सदस्य सुबह अपने घर रामगढ़ जा रहे थे मेरु विकास बल विद्यालय पुराना स्कूल के पास सामने से आ रहे कोयला लदा हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे सभी यात्री घायल हो गए आनन-फानन में ग्रामीणों के मदद से सभी को अस्पताल भिजवा दिया गया ।

हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया जिसे ग्रामीणों ने लास्ट मेरु क्रेशर के पास जाकर हाईवा को पकड़कर खड़ा करा दिया और इसकी सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो इसकी सूचना दी गई और पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताते चलें कि मेरु NH100 के दोनों तरफ अतिक्रमण का अंबार लगा हुआ है जहां देखिए सड़क पर ही बालू ईंट लोगों के द्वारा गिरा कर सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है वही जिस जगह आज दुर्घटना हुई वहां सड़क पर ही लोग जानवर को पेड़ से बांध रखा था। कई जगह सड़क किनारे लंबा रस्सी कर लोग जानवर को बांध देते हैं जिसके वजह से भी कई बार दुर्घटनाएं हुवी है। ऊपर से हजारीबाग से बगोदर जाने वाली सड़क बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है ।

आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लेकिन इस सड़क का अभी तक कोई भी हल नहीं हो पाया है जगह जगह पर गड्ढे और ऊंचा नीचा मरम्मत कर सड़क का बुरा हाल हो गया है कब तक यह सड़क बन पाएगी अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है ।जिला प्रशासन से लोगों ने मांग किया है कि मेरु में सड़क के दोनों तरफ हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र ही हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *