निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज बीती मध्यरात्रि को जामताड़ा वन प्रमंडल द्वारा मिहिजाम थाना क्षेत्र के सहरडाल रंगायडीह गाँव में लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई किया गया। अवैध रूप से पेड़ कटाई और परिवहन मामले में लकड़ी से लदा हुवा एक सफेद रंग का पिकअप वाहन को पकड़ा गया। मामले में वाहन सहित 11 बोटा पीपल प्रजाति का लकड़ी जप्त किया गया। जामताड़ा वन पदाधिकारी अंजिक्य बनकर ने बताया कि अवैध रूप से वृक्षों को काटकर परिवहन करने को लेकर कार्रवाई किया गया है, करवाई के दौरान वन माफियो द्वारा वनकर्मियों पर जान लेवा हमला करने की कोशिश की गई। इसमें आरोपी भागने में सफल रहे। माफियों द्वारा लकड़ी से लदे वाहन को इच्छित स्थल पर ले जाने हेतु अनेक बाइक उक्त वाहन के आगे पीछे एस्कॉर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है।

लकड़ी उठाने में लगाये जा रहे मजदूर को वनकर्मियों पर हमले में भी उपयोग किया जाता है। मामले में सख्त कार्रवाई करने के निदेश दिए है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वनमाफ़िया द्वारा गैर वनभूमि में स्थित काफी पुराने विशाल एवं पर्यावरण हेतु महत्वपूर्ण वृक्षों को चिन्हित कर निशाना बनाया जा रहा हैं। लोगों से अपील है कि इस संबंध में कोई भी गुप्तसूचना को मोबाइल नंबर 8987790453 सीधे साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *