निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना में उपयोग होने वाले पाइप की चोरी मामले में एक ट्रक चालक को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पाइप लदे ट्रक को भी जब्त कर थाना लाया गया है। वहीं चोरी के मामले में ट्रक चालक के दो सहयोगी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव की है। बताते चलें की करोड़ों की लागत से जामताड़ा जिला में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का कार्य प्रारंभ हुआ है। जिसमें पानी की सप्लाई के लिए बड़े बड़े पाइप कंपनी की ओर से डंप करके रखा गया था। मामले का खुलासा नव पदस्थापित एसडीपीओ मुजिबुर रहमान ने जामताड़ा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ लोग दुलाडीह डंपवार्ड से पेय जलापूर्ति योजना का पाइन चोरी कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने पुलिस की टीम भेज कर करवाई की तो उसमें दो व्यक्ति वहां से फरार हो गए। जबकि ट्रक का चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी की जा रही पाइप की कीमत लाखों में है। ट्रक संख्या जे एच 09 डी 5159 के चालक ने चोरी कि मामला को स्वीकार किया है और इनलोगों के द्वारा पाइप को उठाकर धनबाद जिला के गोविंदपुर साइट पर पहुंचाना था।चालक बृज किशोर बोकारो का रहने वाला है। प्रेस कांफ्रेंस में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *