राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ के अचलजामो पंचायत में स्थित अचलजामो पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र में रविवार को किसानों के द्वारा धान को जमा किया गया। सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य 23 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान मौके पर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 24 किसानों ने तकरीबन 95 टन,6 क्विंटल ,40 किलोग्राम धान अचलजामो पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र में जमा किए गए। किसानों द्वारा रविवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान जमा करने के पश्चात जमा किए गए धान को राइस मिल भेज दिया गया। वहीं किसानों के द्वारा जमा किए गए धान का मूल्य किसानों के खाते में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *