राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरय पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरय के प्रांगण में रविवार को विद्यालय के चहारदीवारी को लेकर दो समुदायों के बीच शांति समिति कि बैठक का आयोजन किया गया। ज्ञात हो की दिनांक 24 जनवरी 2024 को सिरय में दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे जिसमें दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल भी हुए थे, मामला मोहर्रम के दरवाजे को लेकर था। बीते 24 जनवरी को हुए विवाद को लेकर रविवार को सिरय पंचायत की मुखिया हेमन्ती देवी के नेतृत्व में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दोनों समुदाय के लोगों ने निर्णय लिया कि हमलोग मिलजुल एक रहेंगे और चहारदीवारी का मुख्य द्वार एक ही रहेगा जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को किसी प्रकार की आपति नहीं होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखण्ड के अंचलाधिकारी राम बालक कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, आरक्षी निरीक्षक सह विष्णुगढ़ थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल, पु्र्व मुखिया राजेन्द्र कुमार महतो, सारुकुदुर पंचायत मुखिया उत्तम कुमार महतो, अचलजामो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तापेश्वर रजक, नवादा मुखिया एंव पंचायत समिति सदस्य इबरार अंसारी, करगालो पंचायत मुखिया मोती महतो, पुर्व प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता, सासंद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल,विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी,नागेश्वर महतो,समाज सेवी ओमप्रकाश महतो, सिरय पंचायत के पूर्व पंसस बासुदेव महतो, नागेश्वर महतो, मंजूर आलम, शदिक अंसारी, हाफिज अंसारी सहित दोनो समुदाय के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
