निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शनिवार 3 फरवरी को भाजपा के नए जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने भाजपा जिला कार्यालय मे अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने सुमित शरण क़ो पार्टी का जिले का नया दायित्व पुरे हिन्दू विधि विधान से मन्त्रोचारण के बीच दिया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सभागार मे उपस्थित थे। मौके पर विशेष रूप से दुमका लोकसभा प्रभारी राज पालीवार, प्रदेश उपाध्यक्ष लूईस मरांडी, रणधीर सिंह, जामताड़ा जिला प्रभारी निवास मण्डल, सत्यानन्द झा, वीरेंद्र मंडल, मनीष दुबे, मनोज सिंह,संतन मिश्र, सुकुमुनि हेमब्रम,बेबी सरकार, राधारानी सोरेन सहित अन्य नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि मैंने विगत कई वर्षों तक पार्टी के दायित्व पर रहकर काम किया हूँ। भविष्य मे मेरी शुभकामनायें नए अध्यक्ष सुमित शरण के साथ है, मैं हर स्थिति मे नए अध्यक्ष क़ो सहयोग करूँगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि हमें साथ मिलकर चलना है और लोकसभा सहित विधानसभा भी मिलकर जीतना है। मैं कार्यकर्त्ताओं के साथ हमेशा खड़ा हुँ और मुझे हर कार्यकर्त्ता पर पूरा भरोसा ह अन्य नेताओं और प्रभारियों ने भी अपने विचार कार्यकर्त्ताओं के साथ साझा किया। मंच संचालन महामंत्री प्रभाष हेमबरम ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रेस क़ो मीडिया प्रभारी अंगभूति ने दिया।
